देश
भारत में तैनात अमेरिकी राजूदत एरिक गार्सेटी की धमकी भरा लहजा कोई भूला नहीं होगा. उनकी बातों से साफ था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे से अमेरिका नाराज है और दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी अनबन है.
ऐसे में भारत के 'जेम्स बॉन्ड' के नाम से मशहूर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी एक्टिव हो गए और उन्होंने शुक्रवार शाम अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन को फोन लगा दिया. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि भारत के बिना अमेरिका का भी काम नहीं चलेगा.