देश
जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में चिनाब नदी के पास गुडा पाटन गांव में संदिग्ध देखे जाने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया। यहां बिगडे़ मौसम के बीच पुलिस और सेना की टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और लोगों से अपने इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की कोई भी जानकारी साझा करने को कहा है।