राजनीति
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को बड़ा झटका लगा है. वे संसद में विश्वास मत हार गए हैं. 19 महीने सत्ता में रहने के बाद अब उन्हें पद छोड़ना पड़ा. दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी शर्मा की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल द्वारा प्रचंड की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उनको विश्वास मत हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.