क्रिकेट
पाकिस्तान अगले साल होने वाले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी में जुटा हुआ है।
बहुत संभव हैं कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सरकार और बीसीसीआई दोनों ही इस पर एक राय है। बताया जा रहा हैं कि ऐसे स्थिति में हाइब्रिड सिस्टम से मुकाबले की सम्भावना बढ़ गई है। यानी भारत के सभी मुकाबले पाकिस्तान से बाहर किसी तीसरे देश में खेल जायेंगे। तीसरे देश के तौर पर दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है इनमें पहला श्रीलंका है जबकि दूसरा देश यूएई। इस पूरे मसले पर आईसीसी और बीसीसीआई को अंतिम निर्णय लेना है।
भारत के अलावा अफगानिस्तान की टीम को भी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किये जाने की सलाह दी जा रही है।