अंतर्राष्ट्रीय
जर्मनी के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने ऐलान किया कि जर्मनी 2026 से शुरू होने वाले देश के 5G नेटवर्क से चीन की कंपनियों के पार्ट्स को हटा देगा. जर्मनी ने फैसला किया है कि चीनी कंपनी Huawei और ZTE के पार्ट्स के इस्तेमाल पर वे प्रतिबंध लगाएंगे.
चीनी कंपनियों पर पहले भी डेटा चोरी का आरोप लगता रहा है, लेकिन यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी का ये कदम उस वक्त आया है जब चीन ने रूस से अपनी करीबियां बढ़ाई हैं. दूसरी तरफ, नाटो के वाशिंगटन समिट में सदस्य देशों ने रूस को रोकने की कसम खाई है.