अंतर्राष्ट्रीय
पीएम मोदी की रूस यात्रा के बाद अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आपस में जुड़ी दुनिया में 'कोई भी युद्ध अब किसी से दूर नहीं है।' गार्सेटी ने इस बात पर जोर दिया कि देशों को न सिर्फ शांति के लिए खड़ा होना चाहिए, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम भी उठाने चाहिए कि जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से काम नहीं करते, उनकी युद्ध मशीनें 'बे रोकटोक जारी नहीं रहें।' राजदूत ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''और यही बात अमेरिका और भारत दोनों को मिलकर जानने की जरूरत है।'' उन्होंने दिल्ली और वाशिंगटन के बीच एक मजबूत साझेदारी की भी वकालत की।