अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में भारी सुस्ती आई है और बीजिंग के सामने दो रास्ते हैं-या तो वह अपने पड़ोसियों के खिलाफ आक्रामकता जारी रखे या फिर आक्रामकता कम करे और अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार लाए।उन्होंने कहा कि चिनफिंग के पास दो विकल्प हैं, ''या तो वह वर्तमान रुख पर कायम रहें जो आर्थिक आक्रामकता को बढ़ावा दे रहा है, पड़ोसियों के प्रति तकनीकी और सैन्य आक्रामकता को बढ़ावा दे रहा है, चीन में अर्थव्यवस्था और जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों पर नियंत्रण बढ़ा रहा है या फिर वह दूसरा रास्ता अपना सकते हैं।'' अमेरिकी सांसद ने कहा, ''दूसरा रास्ता है आक्रामता को कम करना, नियंत्रण कम करना, उद्यमशीलता को फिर से पनपने देना। साथ ही जब वह अपनी आक्रामकता को कम करता है तो उसे अमेरिका सहित अन्य देशों के कदमों के जवाब में करने वाले उपाय भी कम करने होते हैं। इससे विदेशी निवेश भी आकर्षित होगा।''