देश

देश

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके मुताबिक टीम इंडिया (Team India) अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

इस खबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की रातों की नींदें जरूर उड़ा दी होंगी। गौरतलब है कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने के लिए देश में स्टेडियम बनाने हेतु करोड़ों रुपये खर्च किए थे।