अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पुतिन से मिलने पीएम मोदी जब रूस गए तो अमेरिका ने चिंता जाहिर की थी. उसने ये भी कहा था कि अमेरिका पीएम मोदी के बयानों पर नजर रखेगा, लेकिन अब अमेरिका भारत की ताकत को पहचान चुका है.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने कहा, हमारा मानना है कि रूस के साथ भारत के संबंध राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने का आग्रह करने की क्षमता देते हैं, लेकिन इसे खत्म करना राष्ट्रपति पुतिन का काम है. पुतिन ने ही युद्ध शुरू किया था और वे ही इसे समाप्त कर सकते हैं.