देश

देश

जम्मू रीजन के उधमपुर जिले में आतंकियों ने नापाक हरकत की है. पुलिस को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फायरिंग की है. ये हमला बसंतगढ़ इलाके में सांग पुलिस पिकेट पर किया गया. गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है.

हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है. सुरक्षाबलों की टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

कठुआ जिले में हुए हमले में 5 जवानों की शहादत के बाद से लगातार सुरक्षाबल आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. तीसरे दिन भी ऑपरेशन जारी है. कठुआ के साथ ही उधमपुर और भद्रवाह में भी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने करीब 24 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.