अंतर्राष्ट्रीय
भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेजबान जिम्बाब्वे को बुधवार को 23 रनों से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान टीम इतने ही ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी.