अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन जंग के बीच करीब ढाई साल से जंग जारी है. हजारों कत्लेआम के बाद भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन अभी जंग खत्म करने के मूड में नजर नहीं आ रहे. भारत किसी तरह यूक्रेन जंग खत्म करवाने की कोशिशों में जुटा है.

रूस भारत को मना रहा है कि यह जंग खत्म हो. भारत ने रूस से साफ कह दिया है कि शांति और बातचीत ही एकमात्र विकल्प है. मगर दूसरी ओर चीन रूस को हथियार देकर जंग को और हवा दे रहा है. जब 75वीं वर्षगांठ पर अमेरिका में नाटो देश इकट्ठा हुए तो उनकी चिंता के केंद्र में चीन ही रहा. चीन ने नाटो देशों के धुकधुकी बढ़ा दी है. जिस तरह से चीन रूस को मदद देकर जंग को जिंदा रखे हुए है, उससे नाटो देशों की चिंता की लकीरें उभर आई हैं. नाटो देशों ने कहा कि चीन ही रूस का असल मददगार है, जिसकी वजह से रूस यूक्रेन के खिलाफ ताबड़तोड़ अटैक कर रहा है.