देश
एक ही दिन में सरकार का खजाना पांच पीएसयू बैंकों ने भर दिया है. बैंक ऑफ इंडिया से लेकर केनरा बैंक तक ने डिविडेंड के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चेक सौंपे.
इन पांचों बैंकों ने कुल 6733 करोड़ रुपये के चेक दिए हैं. निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए चेक लेते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं.