अंतर्राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं. बुधवार को पीएम ने नोबेल पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी एंटोन जिलिंगर से मुलाकात की. इसमें क्वांटम इंफॉर्मेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आध्यात्मिकता की संभावनाओं पर भी चर्चा की.
इस मुलाकत के बाद एंटोन ने कहा, 'मैंने अनुभव किया कि पीएम मोदी बहुत आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और मुझे लगता है कि यह वह विशेषता है जो आज दुनिया के कई नेताओं में होनी चाहिए.'
पीएम की इस यात्रा पर ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने भी विशेष संदेश दिया. उन्होंने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. यह विश्वास का रिश्ता है जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था. भारत ने ऑस्ट्रिया की मदद की और 1955 में ऑस्ट्रियाई राज्य संधि के साथ वार्ता सकारात्मक निष्कर्ष पर पहुंची. कार्ल नेहमर ने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया को जो चीज एकजुट करती है, वह भू-राजनीतिक स्थिति के विकास पर चिंता है.'