देश

देश

बीते पांच माह से बंद शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर अंबाला निवासी एडवोकेट वासु शांडिल्य ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की था। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब शंभू बार्डर खाेलने के आदेश दिए है ।

गौर रहे कि जनहित याचिका में बताया गया था कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी की थी। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेट लगाकर इसे बंद कर दिया था। इसके बाद बीते 5 महीने से नेशनल हाईवे 44 बंद पड़ा है। इससे अंबाला के दुकानदार, व्यापारी, छोटे-बड़े रेहड़ी फड़ी वाले भुखमरी की कगार पर आ गए हैं।