अंतर्राष्ट्रीय
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने ग्लोबल टेंपरेचर बढ़ा दिया है और अब ताजा रिपोर्ट ये है, कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से आनन-फानन मुलाकात का फैसला किया है।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने मंगलवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है, कि रूस के साथ भारत के रिश्ते उसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का आग्रह करने के लिए एक अनूठी स्थिति प्रदान करते हैं।