अंतर्राष्ट्रीय
दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल ने एक स्कूल पर भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए हैं। गाजा शहर में इजरायली टैंकों के आगे बढ़ने से हमले से लगी औग और भयानक गोलाबारी के बीच हजारों निवासियों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इजरायल ने यह आक्रामक हमला मंगलवार को किया था, जिसके बारे में हमास ने पहले ही निवासियों को चेतावनी दी थी। इससे युद्धविराम वार्ता ख़तरे में पड़ सकती है।