देश
मंगलवार को केंद्र सरकार के कई अधिकारियों-कर्मचारियों को एक संदिग्ध ईमेल मिला, जिसके बाद उनका प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने मामले की जांच की मांग की।
विभिन्न मंत्रालयों में कार्यरत केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) के अधिकारियों को भेजे गए ईमेल में उनसे एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके आधिकारिक मेल खाते कैंसिल नहीं किए गए हैं।