अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

बेरिल तूफान ने अमेरिका में तबाही मचाकर रख दी है. तेज हवा, बाढ़ और पेड़ गिरने से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. वहीं, मंगलवार को 8 और लोगों की मौत हो गई. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां तूफान के कारण पेड़ गिरने और भारी बाढ़ आने से 8 लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने कहा कि तूफान के घातक होने से टेक्सास में 7 लोग और लुइसियाना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई.अब तक यह तूफान करीब 18 लोगों की जान ले चुका है.

तूफान के बाद पावर ग्रिड प्रभावित होने के कारण टेक्सास में लगभग 20 लाख से ज्यादा घरों में अंधेरा छाया रहा. वहां, बिजली नहीं थी. लुइसियाना में भी 14,000 घरों में बिजली नहीं थी. दक्षिण-पूर्व टेक्सास में 20 लाख से ज्यादा घरों में पावर कट के कारण बिजली चली गई. स्थानीय प्रशासन टूटे तार और क्षतिग्रस्त पावर ग्रिड को ठीक करने में लगा है.