देश
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती हुई नहीं दिख रही हैं। दरअसल, दिल्ली शराब निति मामलें में पहले से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है।
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार (9 जुलाई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए पेशी वारंट जारी किया। ताकि दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में 12 जुलाई को उनकी पेशी सुनिश्चित की जा सके। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा दायर सातवें पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को पेश करने का निर्देश जारी किया।