अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

कीव में हुए मिसाइल अटैक को लेकर यूक्रेन में गुस्सा है और रूस पर वैसे ही हमले की मांग हो रही है. यूक्रेन जानता है कि जब-जब रूस के तेल डिपो को तबाह किया जाएगा उसकी तेल रिफाइन करने की क्षमता कम होती जाएगी.

कोशिश रूस की रीढ़ की हड्डी पर चोट करने की है. युद्ध की दूसरी बरसी पर भी यूक्रेन ने ऐसे ही कई तेल डिपो को एक साथ निशाना बनाया था जिनकी कुल क्षमता 1.6 मिलियन गैलन थी. यूक्रेन पर हमले का जो नया वीडियो सामने आया है वह बेहद खौफनाक है. एक के बाद एक मिसाइल शहर के बीचोबीच गिराई गईं. इस मिसाइल अटैक के जवाब में NATO अब यूक्रेन के साथ मिलकर रूस को कैसे जवाब देगा, नजरें इसी बात पर हैं.