अंतर्राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक रूप से 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल' पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता हैं।