क्रिकेट

क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ले ली है, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद पूरा हो गया था.

इससे पहले गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे. गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, मैं बेहद प्रसन्नता के साथ गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर स्वागत करता हूं.