अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पूर्व ASML CEO पीटर वेनिनक (ASML Former CEO Peter Wennink) का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच सेमीकंडक्टर टेक्नॉलजी को लेकर चल रहा झगड़ा आने वाले कई सालों तक जारी रह सकता है. Peter Wennink हाल ही में यूरोप की सबसे बड़ी टेक्नॉलजी कंपनी ASML के CEO पद से रिटायर हुए हैं.

उन्होंने शनिवार को डच रेडियो स्टेशन BNR के साथ एक इंटरव्यू में इस झगड़े को 'सिद्धांतों' पर आधारित बताया. उनका कहना था कि 'इस तरह की चर्चा तथ्यों, डॉक्यूमेंट्स, आंकड़ों या डेटा के आधार पर नहीं बल्कि सिर्फ सिद्धांतों पर हो रही है.ट Peter Wennink ने 10 साल तक ASML को लीड करने के बाद अप्रैल में कंपनी छोड़ दी थी. उनका कहना है कि इस तरह के 'सिद्धांतों' के झगड़े का असर व्यापार पर भी पड़ सकता है.