अंतर्राष्ट्रीय
अपने दो दिवसीय रूस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री सीधे ऑस्ट्रिया पहुंचे, जहां उनका दिल खोलकर स्वागत किया गया। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट के साथ स्वागत किया गया।
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।
एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीध वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। यहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उनका वेलकम किया। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने वंदे मातरम के साथ उनका अभिवादन किया।