अंतर्राष्ट्रीय
लेबनानी मिलिशिया हिजबुल्लाह ने रविवार को कहा कि उसने गोलन हाइट्स में माउंट हर्मन पर ड्रोन हमले किए हैं. माउंट हर्मन में इजराइल सेना के सर्विलांस का मुख्य केंद्र है. हालांकि हिजबुल्लाह ने गोलन हाइट्स के दूसरे इलाकों में पहले भी हमले किए हैं, लेकिन इस हमले के बाद हिजबुल्लाह ने दावा किया कि यह इजराइल-नियंत्रित क्षेत्र में सबसे ऊंचाई पर किसी सैन्य ठिकाने पर किया गया पहला हमला है.
इजराइल और सीरिया के लिए गोलन हाइट्स रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम है. इजराइल ने गोलन हाइट्स पर कब्जा कर लिया था. जहां से वह सीरिया की राजधानी, इराक, जॉर्डन और सऊदी अरब के कुछ हिस्सों पर नजर रखता है. हिजबुल्लाह के ड्रोन का यहां तक पहुंचना इजराइल के लिए बड़ी चिंता का सबब बन सकता है.