अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंच चुके हैं। हवाई अड्डे पर रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनका स्वागत किया। मोदी के स्वागत के माध्यम से रूस ने चीन को बड़ा संदेश दिया है।

हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी रूस की यात्रा की थी। शी जिनपिंग का भी स्वागत उप प्रधानमंत्री ने किया था, लेकिन मोदी की आगवानी करने वाले डेनिस मंटुरोव उनसे वरिष्ठ हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को चीन से अधिक महत्व देता है।