क्रिकेट

क्रिकेट

टीम इंडिया कुछ दिन पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने वतन लौटी है. 4 जुलाई को मुंबई के मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई, जिसने समां बांध दिया था.

इसी बीच BCCI ने वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित भी किया. मगर अब मालदीव्स टूरिज़म ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को अपने देश में वर्ल्ड कप जीत को सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित किया है.