देश

देश

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसनुद्दीन अमानतुल्लाह की बेंच एक मामले पर सुनवाई कर रही थी. जस्टिस अहसनुद्दीन अमानतुल्लाह ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा कि आप क्या कहना चाहते हैं. एडवोकेट ने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर बार-बार खुदाई कर रहे हैं, जिसकी वजह से नागरिकों को परेशानी हो रही है. इस पर बेंच ने कहा कि इससे वकील का क्या मतलब है और वह क्या कहना चाहते हैं.

कोर्ट ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या ऐसा कोई कानून है कि ऐसा नहीं किया जा सकता और अगर है तो बताइए वो कानून कहां है. कोर्ट ने वकील की दलीलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले आप अपना होमवर्क कीजिए क्योंकि कोर्ट आपका होमवर्क पूरा करने में अपना समय बर्बाद नहीं करेगा.