अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहली डिबेट में कमजोरी अभी से बड़े बदलाव की तरफ ईशारा करने लगी है। डोनाल्ड ट्रंप आव्रजन नीति पर थोड़ा कड़ा रुख अपनाते हैं।
आव्रजन नीति(छोटी नाव से शरणार्थियों का आना) की कमजोरी ने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को करारा झटका दिया। फ्रांस में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों चुनाव में पिछड़ सकते हैं। फ्रांस से ईरान चलिए। वहां नतीजे में कट्टरपंथी जलीली को पराजय मिली है। सुधारवादी नेता मसूद पेजेश्कियान राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि यह रुख जारी रहा तो 2025 में दुनिया की परिस्थितियां फिर नया रूप लेने लगेगी।