राजनीति
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ 10 अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। चंपई ने 3 जुलाई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में राजभवन में एक समारोह में चंपई सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।