क्रिकेट

क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया 26 जुलाई से श्रीलंका का दौरा करेगी। यह दौरा कई मायनों में खास है। एक तो टीम इंडिया को राहुल द्रविड़ के बाद अपना नया कोच मिल जाएगा, दूसरा इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा कि रोहित शर्मा के बाद आखिर वह कौन खिलाड़ी होंगे जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से पहले टीम का अंतरिम मुख्य कोच नामित किया गया है। भारतीय टीम 27 जुलाई से शुरू होने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।