क्रिकेट

क्रिकेट

राहुल द्रविड़ ने बतौर खिलाड़ी या कोच अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती। इसी के साथ उन्होंने बतौर मुख्य कोच अपना कार्यकाल एक आईसीसी ट्रॉफी के साथ समाप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने द्रविड़ से 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेला जाने वाले क्रिकेट के बारे में पूछा और इसके लिए भारत की योजनाओं और तैयारियों पर उनकी सोच के बारे में पूछा। द्रविड़ ने ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने के महत्व के बारे में बात की और कहा कि यह क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। अपनी बातचीत के अंत में द्रविड़ ने कहा कि 2024 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ी, जिनमें युवा रोहित और विराट भी शामिल हैं, 2028 ओलंपिक में भाग लेंगे।