अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

बीते नौ महीने से गाजा में बंधक बने इजरायली नागरिकों की रिहाई के लिए रविवार को इजरायल के कई शहरों राजमार्गों को जाम कर दिया गया। बंधकों के रिश्तेदार और अन्य लोग सरकार से गाजा में युद्धविराम लागू कर बंधकों की अविलंब रिहाई की मांग कर रहे हैं।

हमास ने शनिवार को गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग छोड़कर और अमेरिकी शांति प्रस्ताव स्वीकार कर इजरायल सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। अब गाजा में युद्धविराम करने और 100 से ज्यादा बंधक नागरिकों को रिहा कराने की जिम्मेदारी इजरायल सरकार पर है।