क्रिकेट

क्रिकेट

एजबेस्टन मैदान पर 7 जुलाई को खेले मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ पहले दमदार बल्लेबाजी की. फिर कसी गेंदबाजी से अपने बनाए रनों को शानदार अंदाज में डिफेंड किया. इंग्लैंड चैंपियंस के खेल को देखकर कभी ऐसा नहीं लगा जैसे वो मैच में पाकिस्तान चैंपियंस को टक्कर देते दिखे हों. इंग्लैंड चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस ने 79 रनों से हराया, जिसके हीरो गेंद और बल्ले दोनों से जलवा बिखेरने वाले शोएब मलिक रहे.

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 196 रन बनाए. इंडिया चैंपियंस के खिलाफ जीत के हीरो रहे शर्जिल खान इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके. वो बस 13 रन ही बना सके. लेकिन, इंग्लैंड चैंपियंस के लिए पाकिस्तान चैंपियंस के दो शोएब काल बन गए. फिर चाहे वो शोएब मकसूद हों या शोएब मलिक, दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब पीटा. और, जो कसर बाकी रह गई, उसे मिस्बाह और रज्जाक ने अपनी छोटी मगर विस्फोटक पारी से पूरा कर दिया.