अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

चीन में योग का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, चीन के लगभग सभी प्रांतों और शांगहाई, पेइचिंग, शेंचन, नानजिंग शहरों में अलग-अलग योग संस्थानों में योगा सिखाया जाता है. योग को मानने और समझने वाले चीनी लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इतना ही नहीं योग चीन में एक नए व्यवसाय के रूप में विकसित हो रहा है, जो आने वाले वक्त में चीन के लोगों के लिए उपयोगी कदम साबित होने वाला है.