अंतर्राष्ट्रीय
कनाडा के इतिहास में सोना चोरी की सबसे बड़ी वारदात पिछले साल हुई थी। पुलिस अभी तक गोल्ड को रिकवर नहीं कर सकी है। 9 आरोपियों के खिलाफ सोना चोरी के आरोप लगे थे। आरोपियों ने 17 अप्रैल को टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर वारदात को अंजाम दिया गया था।
एयर कनाडा कार्गो टर्मिनल से 6600 सोने की बार चोरी की गई थीं। जिसको अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका है। पुलिस सेवा बोर्ड की 21 जून को हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई है। जिसका विवरण अब कनाडा की मीडिया ने भी जारी किया है। कनाडा के इतिहास में इसे सबसे बड़ी चोरी माना गया है। चोरी सोने की कीमत 30 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग 184 करोड़ रुपये) बताई गई है।