अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

चीनी भूविज्ञानियों ने उत्तरी चीन में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ मिनरल्स खदान में दो नए खनिजों की खोज की है. चीनी साइंस अकादमी (सीएएस) ने घोषणा की है कि इनर मंगोलिया स्वतंत्र क्षेत्र में बायन ओबो में जिन दो नए नियोबियम और स्कैंडियम खनिजों की खोज की गई. उसका नाम ओबियोबाइट और स्कैंडियो-फ्लोरो-एकरमैनाइट है.

सीएएस इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स की ओर से कहा गया कि इन नए खनिजों का परीक्षण कर इसे एयरोस्पेस, राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य उद्योग जैसे क्षेत्रों में काम में लाया जा सकता है.