अंतर्राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री कल रूस का दौरा करने वाले हैं, लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले यूक्रेन ने रूस में भीषण हमले किए हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कई हिस्सों में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा है, कि रूस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा की उम्मीद है, जो रूसी-भारतीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 से 9 जुलाई तक मास्को में रहेंगे, जहां वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।