क्रिकेट

क्रिकेट

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का यह दूसरा मुकाबला था जिसमें उन्होंने बल्ले से धमाल मचाते हुए 46 गेंदों पर शतक जड़ दिया. यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक रहा. अभिषेक ने इस मुकाबले में 8 छक्के और 7 चौके जमाए.