देश

देश

पद्मभूषण अवॉर्डी जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, ''मैं एक प्राउड भारतीय नागरिक हूं और अपनी आखिरी सांस तक मैं ऐसा ही रहूंगा, लेकिन जो बाइडेन को लेकर मेरे मन में एक कॉमन फैक्ट है. हम दोनों के पास संयुक्त राज्य अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की बिल्कुल समान संभावना है.''

ट्रोल ने जावेद अख्तर के पिता को कहा 'गद्दार'

जावेद अख्तर के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''आपके पिता ने केवल मुसलमानों के लिए एक राष्ट्र बनाने के लिए पाकिस्तान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, फिर प्रोग्रेसिव राइटर की आड़ में उन्होंने भारत में रहना पसंद किया आप गद्दार के बेटे हैं, जिसने हमारे देश को धर्म के आधार पर बांट दिया. अब आप कुछ भी कहें, लेकिन ये सच है.''

उन्होंने इस ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा, ''यह तय करना मुश्किल है कि आप पूरी तरह से अज्ञानी हैं या पूरी तरह बेवकूफ हैं. 1857 से मेरा परिवार स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहा है. जेल और काला पानी गया है, जब संभवतः आपके बाप-दादा अंग्रेज सरकार (ब्रिटिश सरकार) के जूते चाट रहे थे.''