क्रिकेट
23 साल के अभिषेक शर्मा एक मैच में ही जीरो से हीरो बन गए हैं. वह अपने डेब्यू मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए थे. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने एक यादगार पारी खेली और शतक जड़ा.
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जड़े. लेकिन वह शतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने इस पारी में 212.77 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. ये भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी20 शतक है.