देश

देश

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को सीवान पहुंचे. जहां उन्होंने 19 जून को अपराधियों द्वारा कोर्ट कर्मी राकेश कुमार उर्फ ​​गोल्डेन की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

मृतक की मां, भाई-बहन और अन्य परिजनों ने चिराग पासवान से सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. साथ ही सरकारी नौकरी और मुआवजे की भी मांग की. चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है.