राजनीति
नीतीश और नायडू ने पीएम मोदी से बजट में विशेष सहायता पैकेज की मांग की है। इसके साथ ही राज्य द्वारा लिए जाने वाले कर्ज की सीमा को भी बढ़ाने के लिए कहा है। ताकि अधिक से अधिक कर्ज लिया जा सके। बता दें कि नायडू की पार्टी टीडीपी के 16 सांसद है वहीं नीतीश की पार्टी जेडीयू के 12 सांसद हैं। दोनों के सहयोग से ही पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं वहीं बीजेपी तीसरी बार सरकार बना पाने में सफलता हासिल कर पाई है।