अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका ने विदेशी अनुसंधान जहाजों के आगमन पर अगले साल यानि 2025 से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है. जापान की मीडिया में आई खबर से इस बात की जानकारी मिली.

उच्च प्रौद्योगिकी वाले चीनी जासूसी जहाजों द्वारा श्रीलंकाई बंदरगाह पर लंगर डालने संबंधी बार-बार के अनुरोध के बाद जताई गई सुरक्षा चिंताओं के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था. प्रतिबंध हटाने के निर्णय की जानकारी श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने 'एनएचके वर्ल्ड जापान' को दी.