अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के अघोषित हीरों के संबंध में धन शोधन और आपराधिक सहयोग के लिए ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पर अभियोग लगाया गया है जो धुर दक्षिणपंथी नेता पर दूसरे औपचारिक आरोप के रूप में सामने आया है।

बोलसोनारो पर 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी करने और 2 लक्जरी घड़ियां बेचने का आरोप लगा है। मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने संघीय पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को अभियोग दर्ज किए जाने की पुष्टि की। इससे पहले बोलसोनारो के खिलाफ मार्च में उनके कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र में कथित रूप से हेरफेर करने के खिलाफ एक और औपचारिक आरोप तय किया गया था। दोनों अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर जानकारी दी।