राजनीति

राजनीति

भारत की पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की गवर्नर रह चुकीं किरन बेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में नीदरलैंड (डच) के पूर्व प्रधानमंत्री की साइकिल चलाकर पीएम हाउस से विदाई लेते हुए वीडियो को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 14 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद पूर्व डच प्रधानमंत्री मार्क रट ने अपने उत्तराधिकारी डिक शूफ को आधिकारिक रूप से सत्ता सौंपने की रस्म पूरी करने के बाद बेहद सादगी से प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ा। रट साइकिल चलाते हुए ऑफिस से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके स्टाफ के सदस्य हाथ हिलाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।