क्रिकेट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप में चली आ रही अपनी धाक कायम रखने एक बार फिर से उतरेगी. बीसीसीआई ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है.
हरमनप्रीत कौर श्रीलंका में होने वाले महिला टी20 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगी. भारत ने 7 बार इस खिताब को अपने नाम किया है. टीम इंडिया की नजर 8वीं बार इसे अपने नाम करने पर होगी.