देश
राहुल गांधी दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अलीगढ़ में प्रभावितों से मिलने अकराबाद क्षेत्र के पिलखाना गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ताला नगरी अलीगढ़ में हाथरस काण्ड के पीड़ितों का दर्द बांटकर वे हाथरस जाएंगे। जहां राहुल दलित बस्ती में आयोजित हाथरस हादसे में मृत लोगों के प्रति संत्वना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भी हिस्सा लेंगे और अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल जानेंगे।