राजनीति
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्रीपद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंप दिया है. मीणा की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. खबर आ रही है कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है जिसकी अटकलें पहले से लगाई जा रही थी.
किरोड़ी लाल मीणा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-'रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई.'
खबरों के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि" यदि बीजेपी दौसा लोकसभा सीट से हार जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे."
फिलहाल उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. उन्हें मनाने की कोशिश की जा सकती है.